हरिद्वार, जनवरी 12 -- उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार के योग विज्ञान विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. कामाख्या कुमार को योग और भारतीय ज्ञान परंपरा में योगदान के लिए एस-व्यासा स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान विवि बेंगलुरु ने डीलिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित 23वें दीक्षांत समारोह में एस-व्यासा विवि के कुलाधिपति डॉ. एचआर नागेंद्र ने दिया। डॉ. कामाख्या कुमार के 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने 17 पुस्तकों का लेखन और संपादन किया है। इस पर डॉ. कामाख्या कुमार ने इसे सपने के सच होने जैसा बताया और अपने माता-पिता एवं गुरुओं को श्रेय दिया। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, कुलसचिव दिनेश कुमार और देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने इस उपलब्धि को गौरव का विषय बताया। ...