रांची, फरवरी 3 -- रांची। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली ट्रेनों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच की सुविधा दी है। इसके तहत कामाख्या-रांची एक्सप्रेस में तीन फरवरी से 28 अप्रैल तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। रांची-कामाख्या एक्सप्रेस में चार फरवरी से 29 अप्रैल तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...