बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता पूर्व विधायक कामरेड देवकुमार यादव की चौदहवीं पुण्य तिथि अधिवक्ता सभागार मे मनाई गई। उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान अधिवक्ता, लेखक, कवि, समाजसेवियो ने प्रतिभाग किया। सभा की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिकेश यादव मंडेला ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द सिन्हा रहे। मंचाशीन अधिवक्ता राकेश सिन्हा, कामरेड रणबीरसिह चौहान, शंकर सिंह गौतम, भाकपा राष्टीय परिषद के सदस्य कामरेड रामचंद्र सरस, जनकवि जवाहरलाल जलज रहे। सभा का संचालन प्रमोद आजाद ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...