रांची, जुलाई 18 -- पिपरवार, संवाददाता। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कामरेड ओमीलाल आजाद के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। उनका शुक्रवार को टाटा मेमोरियल अस्पताल, जमशेदपुर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कामरेड आजाद एक जुझारू नेता, विचारधारा के प्रति समर्पित और मजदूर हितों के प्रखर प्रवक्ता थे। उनके निधन से वामपंथी आंदोलन और श्रमिक संगठनों को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, मोहम्मद रहमतुल्लाह, धनेश्वर गंजू, गीता देवी, प्रतिमा देवी, रामनाथ महतो, मनोज राम, साहब राम सतनामी सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.