बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती। विद्युत् वितरण मंडल-बस्ती कार्यालय में कार्यकारी सहायक के पद पर कार्यरत मानस भल्ला और उनकी टीम ने विभागीय खेल प्रतियोगिता में बड़ी कामयाबी हासिल किया है। 47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड चेस चैंपियनशिप 2025-26 में उनकी उप्र पावर सेक्टर की टीम ने कामयाबी हासिल किया है। 1974 से प्रारम्भ हुई इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पहली बार नेशनल चैंपियन बना है। उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 3-1 से मात देकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। निर्णायक मुकाबले में मानस भल्ला ने तमिलनाडु के आर सिंगारवेली को हराकर अपनी टीम का स्थान पक्का किया। उनकी इस कामयाबी पर बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी है। इस टीम के चार खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी पहली बार पॉवर सेक्टर का नेशनल खेल रहे थे, जिसमें से एक मानस भल...