बांका, जुलाई 12 -- बांका। एक संवाददाता बांका विधानसभा क्षेत्र के बांका प्रखंड अंतर्गत ककवारा पंचायत के ग्राम कामत संहौला को मुख्य सड़क जमुआ-पोखरिया मार्ग से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता आज पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह मार्ग सैंकड़ों ग्रामीणों के दैनिक आवागमन का एकमात्र साधन है। इस रास्ते का उपयोग केवल कामत संहौला के ग्रामीण ही नहीं बल्कि आस-पास के गाँवों के स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन करते हैं। वर्तमान में बारिश के कारण यह मार्ग कीचड़, गड्ढों और जलभराव से भयावह स्थिति में पहुँच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बांका विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी जवाहर झा ने शुक्रवार को गाँव के लोगों से मुलाक़ात की और इस समस्या से अवगत हुए। उन्होंने त्वरित समाधान की दिशा कदम उठाते हुए ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित अधिकारी को पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.