जहानाबाद, अप्रैल 29 -- मेहंदीया, एक संवाददाता। प्रखण्ड के कामता गांव में मंगलवार को परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा की गई। जयंती को लेकर प्रखंड के कई ग्रामों के लोग पहुंचे थे एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया। कार्यक्रम का आयोजन कामता ग्राम निवासी एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख संजय शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए संजय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम न्याय के देवता थे और इन्हें लगता था कि अगर कहीं न्याय के साथ धोखा हो रहा है तो वे लड़ाई के लिए खड़े हो जाते थे। आज आवश्यकता है भगवान परशुराम के बताए गए रास्ते पर चलने का एवं कार्य करने का। सोहसा पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबों को न्याय के साथ आगे बढ़ने का रास्ता देते हैं। उनके बताए गए रास्ते पर अगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.