लातेहार, दिसम्बर 17 -- चंदवा प्रतिनिधि। कामता पंचायती राजप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। कामता पंसस अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद गंझु ने तुरी टोला (कामता) आंगनबाड़ी केंद्र सेविका सुलताना नैयर, पतराटोली आंगनबाड़ी केंद्र सेविका पद्मावती देवी, भुसाढ़ आंगनबाड़ी केंद्र सेविका देवंती देवी के केंद्र में स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर का वितरण होने से बच्चों के चेहरे में मुस्कान देखने को मिली। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बताया कि केंद्र के सभी नामांकित बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करा दिए गए हैं, उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों ठंढ से बचाना पहली प्राथमिकता है। स्वेटर वितरण के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका मीना देवी, आशा देवी, तारा देवी समेत कई अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस...