गुमला, जनवरी 9 -- कामडारा, प्रतिनिधि। रेडवा पंचायत के विभिन्न गांवों में जंगली हाथी का उत्पात लगातार जारी है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीती रात नरसिंहपुर की ओर से एक जंगली हाथी नवाडीह गांव इलाके में प्रवेश कर गया। जिसे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद खदेड़कर गांव से बाहर किया। इससे पूर्व तीन जनवरी की रात तीन हाथियों का झुंड नरसिंहपुर अंबाटोली गांव में घुस आया था। जहां हाथियों ने श्रवण साहु के घर को दो हिस्सों में क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथी नवाडीह गांव पहुंचे और दिलीप बरला के खेतों में लगी आलू व मटर की फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया।मुखिया ख्रीस्टीना लकड़ा ने बताया कि गुरुवार रात ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़कर चोकेबुरू पहाड़ स्थित जंगल की ओर भेजा था, लेकिन शुक्रवार सुबह हाथी ने फिर से गांव में प्रवेश करने की कोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.