गुमला, अप्रैल 4 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुरकुरा तेतरटोली में हनुमान मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा और अखंड हरिकिर्तन का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे आसपास के दर्जनों गांवों की श्रद्धालु महिलाएं तेतरटोली नदी पहुंचीं और विधिपूर्वक कलश में जल भरकर गांव की परिक्रमा करते हुए हनुमान मंदिर पहुंचीं। इस दौरान पुरोहित बसंत दास ने मंत्रोच्चारण कर विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कराई। साथ ही 24 घंटे का अष्टायम अखंड हरिकिर्तन शुरू हुआ। जो शुक्रवार दोपहर पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय साहू, अरविंद साहू, अनुप जायसवाल, बबलू जायसवाल, सतीश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, श्यामसुंदर, चेतन, बालकिशुन, राम सिंह,योगेश शंकर पंडित समेत कई स्थानीय युवा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.