गुमला, फरवरी 22 -- कामडारा। भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत 28 फरवरी को कामडारा में साइकिल रैली और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साईं के जगन तोपनो ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और स्थानीय समुदाय में फिटनेस व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सुबह 8 बजे पोकला बाजार टांड़ से ब्लॉक चौक तक फिट इंडिया साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद बेसिक स्कूल खेल मैदान में फुटबॉल, वॉलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिता होगी, जिससे खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.