गुमला, अप्रैल 7 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड के अरहरा गांव में रविवार को सरना धर्म सोतो:समिति का 10वां शाखा स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मधु बारला,लेचा मुंडा और चंदा आइंद की अगुवाई में सरना स्थल पर भगवान सिङबोंगा की पूजा-अर्चना से हुई।जिसमें सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गई। मौके पर विभिन्न मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सरना भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धर्मगुरु सोमा कंडीर ने उपस्थित अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिङबोंगा की स्तुति से आत्मा में भक्ति और श्रद्धा जागृत होती है, जिससे समाज में प्रेम,भाईचारा और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सरना धर्म का मूल संदेश है कि सभी जीव-जंतुओं, मनुष्यों और प्रकृति का समान रूप से सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.