गुमला, जनवरी 4 -- कामडारा। कामडारा थाना क्षेत्र के कोंडेकेरा और राउमवि स्कूल कुदा के बीच खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर रविवार की देर शाम लगभग सात बजे वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक संभावना जताई जा रही है कि मृतक व्यक्ति पोकला बाजार से पैदल लौट रहा था। समाचार भेजे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...