गुमला, दिसम्बर 12 -- कामडारा। प्रखंड के कोंसा सेमरटोली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बड़ी आगजनी की घटना हुई। लालमोहन सिंह के खलिहान में रखी लगभग चार एकड़ भूमि की कटाई की हुई धान की गांज अचानक आग पकड़कर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं खलिहान के पास रखे किसान दिलीप सिंह के पुआल भी पूरी तरह नष्ट हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक धान और पुआल पूरी तरह जल चुके थे। प्रभावित किसानों ने घटना की जानकारी पंचायत मुखिया प्रेमचंद केरकेट्टा को देते हुए प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...