गुमला, जून 21 -- कामडारा। कामडारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित ट्रेनिंग कैंप में जिला निर्वाचन कार्यालय व अनुमंडल कार्यालय से ट्रेनर तैनात रहे। शिविर में इआरओ ऑपरेटर सौरभ गुप्ता व एईआरओ ऑपरेटर अमन तिवारी,अंचल अमीन पंकल कुमार,आवास कॉर्डिनेटर अनमोल कच्छप ने प्रखंड के सभी बीएलओ व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उन्हें सभी मतदान केंद्रों को नजरी नक्शा व बूथ के क्षेत्र बनाये जाने की ट्रेनिंग दी गयी। बूथों तक पहुंच के पथ के नक्शें सहित तमाम जानकारियों को शामिल करने के बारे में बताया गया। जिसमें क्षेत्र के सीमांकन के साथ मकान,नदी,तालाब,स्कूल सहित जानकारी शामिल होगी। शिविर में बीडीओ जोसेफ कंडुलना सहित अन्य कर्मी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.