गुमला, जुलाई 5 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरिता हरिजन टोली गांव में शुक्रवार रात तेज बारिश के कारण राजू राम का कच्चा एस्बेस्टस मकान ढह गया। छत और दीवार गिरने से घर में सो रहे चार लोग घायल हो गए। घायलों में अनिश राम (12वर्ष),कुंती देवी (50 वर्ष), कार्तिक राम (11 वर्ष) और जोसो देवी (65 वर्ष) शामिल हैं। अनिश राम का एक पैर टूट गया है,जबकि अन्य को सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र कामडारा में किया गया। जहां से अनिश राम को बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया बिरेन्द्र सुरीन ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और घायलों का हाल जाना। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है,क्योंकि बरसात के इस मौसम में उनके पास सिर...