गुमला, दिसम्बर 20 -- कामडारा,प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएलपीएस परिसर में प्रदान और जेएसएलपीएस के संयुक्त सहयोग से प्रखंड की सभी पशु सखी दीदियों का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान नव चयनित एग्रीकल्चर प्रोसेसिंग सखी को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में बकरी पालन को आजीविका से जोड़ने पर विशेष फोकस किया गया। बकरी मचान के महत्व,बकरियों के संतुलित आहार में सुधार, समय पर टीकाकरण के जरिए रोग प्रबंधन तथा बकरी मार्केटिंग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि बेहतर प्रबंधन से बकरी पालन से होने वाली आय में बढ़ोतरी संभव है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी प्रकार की दवाइयों व वैक्सीन की मांग एपीएस द्वारा कामडारा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.