गुमला, फरवरी 19 -- कामडारा, प्रतिनिधि । गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के अरहरा गांव के समीप से दो नाबालिग किशोरियों का अगवा कर कोयल नदी के तट बालाघाट पर चार युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जाती है। बानो थाना क्षेत्र के युवक सफेद रंग की बोलेरो संख्या जेएच 01ईक्यू 5016 पर सवार हो कर बारात लापा बकसपुर गांव आए थे,और बरात से लौटने के क्रम में अरहरा चौक के समीप देखा की एक स्कूटी पर दो लड़के तथा दो नाबालिग किशोरी कहीं जा रहे हैं। बोलेरो में सवार युवकों ओवरटेक कर स्कूटी को रास्ते में रोक कर सभी को गाड़ी में बैठाने लगे। उसमे से एक युवक भाग निकला ,जबकि दो नाबालिग किशोरी और एक युवक को अगवा कर कामडारा थाना क्षेत्र के बालाघाट ले गये। जहां दोनों नाबालिग युवती के साथ चार युवकों ने सामुहिक रूप से दुष्कर्म की घ...