गुमला, मार्च 23 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड के कोंसा और रेड़वा पंचायत में एक जंगली हाथी का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की रात हाथी ने रेड़वा गांव के एक स्कूल भवन और मुरुमकेला में एक कच्चे मकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है क्योंकि यह विशालकाय हाथी लगातार रात्रि में गांवों में घूमकर घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 8.30 बजे जंगली हाथी सबसे पहले रेड़वा डेलोटोली स्थित आरसी प्राथमिक विद्यालय में घुस गया। हाथी ने स्कूल के कच्चे भवन को ध्वस्त कर दिया। फिर पाकशाला में रखे दो बोरा चावल खा गया और गैस चूल्हे को बर्बाद कर दिया। इसके अलावे हाथी ने बाल्टी,देगची, कुर्सी समेत अन्य सामानों को रौंद डाला। विद्यालय की दीवार गिरने से अलमारी और अन्य दस्तावेज भी दब गए। प्रधानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.