गुमला, फरवरी 8 -- कामडारा प्रतिनिधि। जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अरहरा मोड़ व कोटबो पेट्रोल पंप स्थित कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ के समीप वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी पहचानी बसिया सरईडीह निवासी रंजीत किंडो के 18 वर्षीय पुत्र फिलमोन किंडो व टुरुडू डुमरटोली निवासी अनमोल तोपनो के 14 वर्षीय पुत्र अलोक तोपनो के रूप में हुई। घटना रविवार अपराह्न करीब 4 बजे की है। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा जांच कर मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक फिलमोन किंडो बसिया कॉलेज मे इंटर की परीक्षा दे रहा था। जिस कारण कुछ दिनों से टुरुडू डुमरटोली मे अलोक तोपनो के घर पर रह रहा था। जो आज बसिया जाने के लिए बाइक से निकला था। जबकि मृतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.