गुमला, जनवरी 29 -- कामडारा।कामडारा बस्ती में अवस्थित 200 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। जिसके कारण करीब सौ से अधिक विद्युत कनेक्शनधारी प्रभावित हो रहे हैं। कामडारा बिरसा चौक के समीप अवस्थित ट्रांसफार्मर में पूर्व से ही तकनीकी खराबी थी। जिसे किसी तरह काम चलाऊ मरम्मत कर बिजली की आपूर्ति की जाती थी, और हमेशा उक्त ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आते रहती थी। जिसके कारण मेन कामडारा बस्ती के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। फिलहाल अस्थायी तौर पर बिजली सुविधा बहाल तो कर दी गई है। जिससे विद्युत समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। कामडारा बस्ती के ग्रामीणों ने विधायक जिगा सुसारन होरो से शीघ्र कामडारा मेन बस्ती में 200 केवीए के नये ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.