गुमला, मार्च 23 -- कामडारा। पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी कुलबुरू, कुरकुरा निवासी अजीत सुरीन और रेडवा बड़काटोली निवासी रघु केरकेट्टा लंबे समय से फरार चल रहे थे। अजीत सुरीन के खिलाफ 2014 और रघु केरकेट्टा के खिलाफ 2012 के हत्या मामलों में वारंट जारी था। पुलिस ने अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.