गुमला, जनवरी 28 -- कामडारा। प्रखंड डीलर संघ की बैठक ब्लॉक परिसर में डीलर रामजतन साहु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी प्रखंड कमेटी को निरस्त करते हुए नए सिरे से कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर यशोदा देवी, उपाध्यक्ष विमला देवी, सचिव राधा देवी, कोषाध्यक्ष करमपाल साहु तथा महासचिव अश्विनी नाग को चुना गया। इसके अलावा कई अन्य सदस्यों को समिति और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी महिला-पुरुष डीलर उपस्थित थे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और डीलरों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...