गुमला, जून 3 -- कामडारा। रासायनिक खेती से हटकर जैविक खेती की ओर किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को कामडारा प्रखंड अंतर्गत चटकपुर गांव में प्रदान संस्था और महिला विकास मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जैविक खाद पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में प्रशिक्षक बुद्धनाथ साहू ने उपस्थित ग्रामीणों को जैविक खाद निर्माण की विधि सिखाई और खेती में उसके लाभों को समझाया। उन्होंने फफूंदनाशक से सुरक्षा, बीज उपचार, विटामिन, बीजामृत, जीवामृत, अंडाटोनिक और दसफर्णी जैसे जैविक उत्पादों की जानकारी दी। मौके पर प्रदान के राकेश, सत्येंद्र, बिमल, महेंद्र तथा महिला विकास मंडल कामडारा की सदस्य प्रतिमा देवी, शोभा बरला, बिमला सिंह सहित चटकपुर और सोनमेर गांव की महिलाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.