नोएडा, दिसम्बर 5 -- नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने शुक्रवार को परिसर में ही अलग-अलग दफ्तरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को काम में सुधार लाने के निर्देश दिए। सीईओ डॉ लोकेश एम सबसे पहले परिसर में ही स्थित व्यावासयिक संपत्ति विभाग पहुंचे। यहां पर चल रहे स्केनिंग के काम का जायजा लिया। उन्होंने इस काम में कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए। सीईओ ने भूलेख के दफ्तर पहुंचकर कर्मियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीईओ ने ओएसडी क्रांति शेखर से भूलेख से संबंधित मास्टर रजिस्टर मांगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...