धनबाद, जून 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी में एग्जीक्यूटिव एमटेक नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। सरकारी संगठन, प्रतिष्ठित औद्योगिक संगठन, शैक्षणिक संस्थानों के पेशेवर नामांकन ले सकते हैं। तीन कोर्सों में नामांकन लिया जाएगा। इनमें पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में 30, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस में 50 व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60 सीटें निर्धारित हैं। एग्जीक्यूटिव एमटेक कोर्स का उद्देश्य छात्रों को उच्च स्तर के ज्ञान में प्रशिक्षित करना है। साक्षात्कार की तिथि जल्द जारी की जाएगी। नामांकन की विभिन्न प्रक्रिया के बाद 24 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.