अररिया, फरवरी 3 -- अररिया, संवाददाता महिला विकास निगम के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित पालना घर उन महिलाओं के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रहा है जो अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में दिन भर ड्यूटी करती हैं। क्योंकि ड्यूटी की अवधि में उन्हें अपने बच्चों को पालना घर में सुरक्षित हाथों में रखने की सुविधा पालना घर देता है। इस अवधि में पालना घर में नियुक्त क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर न केवल बच्चों की निगरानी करते हैं बल्कि उन्हें स्नेह और सुरक्षा देने के साथ साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देते हैं। महिला विकास निगम के मिशन कॉर्डिनेटर और पालना घर के प्रभारी सोहेब रूमी बताते हैं कि कलेक्ट्रेट परिसर के आईसीडीएस कार्यालय के एक बड़े हॉल में पालना घर की स्थापना मार्च 2025 में हुई थी। उसी समय से ये फंक्शनल है। रंग बिरंगी पेंटिंग्स करता है आक...