बागेश्वर, जनवरी 21 -- कामकाजी महिलाएं भी अब क्रिकेट में हाथ आजमाएंगी। कांडा क्रिकेट बोर्ड पहली बाार क्षेत्र में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता करा रहा है। कांडा प्रीमियर लीग विजेता टीम को पांच हजार का नगद इनमा और आकर्षक ट्रॉफी देगा। खेल को लेकर महिलाओं में उत्साह है और तैयारी में जुट गई हैं। आयोजकों का धन्यवाद करते हुए महिलाओं ने कहा कि उन्हें बचपन के दिन याद आने लगे हैं। महिलाएं टीम बनाने के लिए सुबह और शाम पसीना बहा रही हैं। कांडा क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नगरकोटी ने बताया कि पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कई सालों से हो रहा है, लेकिन इस बार इसी प्रतियोगिता में महिलाओं की भी क्रिकेट प्रतियोगिता को शामिल किया गया हैं। इसमें विजेता दल को पांच हजार, उपविजेता को 2500 सहित आकर्षक ट्राफी व गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे। कांडा, पंचौड़ा...