बलिया, जनवरी 16 -- बलिया, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रम विभाग मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत कामकाजी बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें आर्थिक सहयोग और शिक्षा से जोड़ने की पहल तेज कर दी है। इस योजना में ऐसे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जो परिवार की मजबूरी में ढाबों, होटलों, फैक्टरियों व अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने को लाचार हैं। शासन ने योजना के लाभ के लिए नौ प्राथमिकता श्रेणियां निर्धारित की है। इसमें प्राथमिकता उन बच्चों को दी जाएगी, जिनके माता-पिता दोनों नहीं हैं तथा परिवार की पूरी आय उन्हीं के काम-काज पर निर्भर है तथा श्रम विभाग के सर्वे में उन्हें कामकाजी बच्चा के रूप में चिन्हित किया गया है। इसके अलावा ऐसे बच्चे जिनके पिता की मृत्यु, माता-पिता स्थायी दिव्यांग, माता-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.