भागलपुर, जनवरी 3 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड परिसर में शुक्रवार को काबिल लगान निर्धारण के पूर्व लिए जाने वाले कागजात जमा लिया गया। इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। लगान निर्धारण को लेकर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। फॉर्म के लिए मनमानी कीमत वसूली का आरोप लगाते हुए क्रेता और विक्रेता के बीच नोकझोंक होती रही। कार्य सम्पादन के लिए राजस्व कर्मी सहित अन्य कर्मियों को लगाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...