बेगुसराय, अगस्त 5 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। काबर झील के हरसाइन पुल से बगरस गांव तक नाला उराही की मांग जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने जल संसाधन मंत्री विजय कुमार सिंह से की है। उन्होंने बताया कि 16 किमी लम्बी कच्ची नाला का निर्माण कार्य प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्णा सिंह ने वर्ष 1956 में करवाए थे। प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह में बगरस के निकट बूढ़ी गंडक नदी पर बनी सुलीईस गेट को खोल दिया जाता था ताकि काबर झील के अंदर दर्जनों मोईन के पानी की निकासी हो जाती थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कंवर झील का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने जलप्लावित 65 सौ एकड़ जमीन पक्षी विहार के लिए लेने की घोषणा की। उसके बाद चेकडेम निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे किसानों की जमीन जलप्लावित हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...