बागेश्वर, मार्च 18 -- पुलिस ने जोशीगांव में मंगलवार को जन जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने पुलिस को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। मंगलवार को थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करें। वह नेक व्यक्ति बन सकते हैं। नशे से युवाओं को बचाने का आह्वान किया। कहा कि सेवन तथा व्यापार कानून का उल्लंघन है। उन्होंने नशे के दुष्परिणाम भी बताए। इसके अलावा बाल अपराध, महिला अपराध तथा सुरक्षा, गुड टच बैड टच की जानकारी दी। ग्रामीणों को हेल्प लाइन नंबर डायल 112, 1090, 1098 के संबंध में बताया। कहा कि वह शिकायत नि:संकोच पुलिस को बताएं। उन्हें हरसंभव सहायता मिल सकेगी। साइबर क्राइम से बचें। इंटरनेट मीडिया और फोन कॉल पर किसी अंजान व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं...