बागेश्वर, नवम्बर 15 -- राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में बाल मेले का आयोजन किया l इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्थानीय व्यंजनों एवं उत्पादों आदि के स्टाल लगाए तथा छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव निगम तथा वरिष्ठ शिक्षक मोहन सिंह रौतेला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l प्रधानाचार्य निगम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। संचालन संजय सिंह जनौटी, क्विज का संचालन कैलाश कुमार मेहता एवं विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का संचालन शिक्षिका डॉली जोशी ने किया l इस अवसर पर कैलाश चंद, बलवीर सिंह बिष्ट, किरन प्रसाद, उमेश चंद्र, दिग्विजय कुमार, पंकज कुम...