एटा, मार्च 22 -- जनपद में पांच केन्द्रों पर चल रहे मूल्यांकन कार्य करने के लिए पर्याप्त परीक्षक नहीं आ रहे है। जिसकी वजह से मूल्यांकन कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। अब तक हुए मूल्यांकन कार्य में लगाये गये परीक्षकों में से आधे भी कार्य करने नहीं पहुंचे हैं। जनपद में पांच केन्द्रों पर चल रहे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। मूल्यांकन कार्य करने के लिए गुरुवार को 1586 परीक्षकों में से 887 परीक्षकों ने केन्द्रों पर पहुंचकर कांपियां जांची थी। शुक्रवार को भी 943 परीक्षक पांच केन्द्रों पर मूल्यांकन कार्य करने पहुंचे हैं। परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नहीं आ रहे है। जिसको उत्तर प्रदेश सार्वजिनक परीक्षा अधिनियम (अनुचित साधन निवारण) 2024 की धारा 14 के तहत उत्तरदायित्वों का निर्वहन न करना माना जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.