रुद्रपुर, फरवरी 5 -- खटीमा, संवाददाता। विधायक भुवन कापड़ी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें खटीमा तहसील क्षेत्र के दमगड़ा में 100 एकड़ से अधिक भूमि पर खड़ी फसल नष्ट किए जाने के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। कापड़ी ने इसे गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना बताया। कहा कि इसने कानून व्यवस्था, किसान हितों और शहीद परिवारों के सम्मान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कहा कि प्रशासन की मौजूदगी में बिना नंबर प्लेट वाले 30 से अधिक ट्रैक्टरों से लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि को जबरन जोत दिया गया। इस भूमि पर गन्ना, मटर, लाही और गेहूं की फसलें खड़ी थीं, जिन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह भूमि पिछले करीब 60 वर्षों से एक ही परिवार के पास रही है, जिसने यहां खेती कर 500 से अधिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.