बलिया, मई 8 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। अध्यक्ष पद के लिए हुए उप चुनाव के बाद नव निर्वाचित चेयरमैन बुचिया देवी ने अभी शपथ ग्रहण नहीं किया है लेकिन लोग अब बाधित विकास कार्य को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं। शहर में सड़क, नाली, साफ-सफाई की स्थिति फिलहाल बेहद खराब है। मुख्य मार्ग भी गड्ढे में तब्दील हो गए हैं। इस बीच, चेयरमैन और उनके समर्थक नगर के विकास का खाका तैयार करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में बुधवार की शाम कमलेश कुमार सिंह ने गौरा बगहीं स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वहां संरक्षित पशुओं का हाल जाना। मौजूद कर्मचारियों से पशुओं के चारा व खान-पान के लिए खरी-चोकर की उपलब्धता को परखा। हिदायत दी कि पशुओं के खानपान में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की कमी हो तो बताएं, उसे दूर किया जाएगा। इस दौरान देवेन्द्र नाथ त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.