इटावा औरैया, दिसम्बर 30 -- भरथना। कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा स्थित कान्हा गौशाला इन दिनों बदहाली का शिकार है। यहां गौवंशों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। गौशाला परिसर में कई गौवंश बीमार अवस्था में पड़े हैं, जबकि कुछ दर्द से कराहते नजर आ रहे हैं। केयर टेकरों की लापरवाही तथा उपचार के अभाव में गौवंशों की मौत हो रही है। स्थिति यह है कि गौवंश की मौत के बाद घंटों तक उनके अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था नहीं की जा रही, केयर टेकरों की लापरवाही से क्षेत्रीय गौरक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रीय गौरक्षक दीपक तिवारी, देवा यादव, जय प्रताप सिंह और हिमांशु यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि कान्हा गौशाला में गौवंशों की हालत बेहद दयनीय है। देखरेख और उपचार के अभाव में गौवंश दम तोड़ रहे हैं। कई गौवंश बीमार हैं और दर्द से कराह रहे हैं, लेकिन उनके इलाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.