उरई, फरवरी 23 -- कालपी। तिगरेश्वर मन्दिर के पास निर्माणाधीन कान्हा गोशाला कार्य की गुणवत्ता से विधायक खफा हैं। उन्होंने शिकायत शासन से करने की बात कही है। नगर क्षेत्र में भूमि की उपलब्धता न होने से महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत के मौजा तिगरा मे तिगरेश्वर मन्दिर के पास कान्हा गोशाला का निर्माण नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जा रहा। इसमे एक करोड़ पैसठ लाख नवासी हजार की लागत आनी है। जिसका लोकार्पण गत दिनो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हो चुका है। लेकिन दो वर्ष से अधिक समय से चल रहे निर्माण कार्य के बाद भी गोशाला अधूरी है। सोमवार को मन्दिर के पास जोधर नाला पर पुल का शिलान्यास करने गये क्षेत्रीय विधायक बिनोद चतुर्वेदी ने पास में बन रही कान्हा गौशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वह निर्माण कार्य अधूरा और गुणवत्ता विहीन निर्माण सामग्री ...