बिजनौर, दिसम्बर 13 -- एसडीएम सदर रीतू रानी ने नगर पंचायत मंडावर में रैन बसेरे और कान्हा गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। एसडीएम सदर रीतू रानी ने बताया कि कान्हा गो आश्रय स्थल में 80 पशु संरक्षित पाए गए और भूसा आदि की व्यवस्था ठीक पाई गई। शनिवार को थाना मंडावर में एसडीएम सदर रीतूरानी द्वारा थाना समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों व भूमि विवाद संबंधी मामलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो व थाना प्रभारी को समय से निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। एसडीएम सदर रीतू रानी की अध्यक्षता में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ पैदल मार्च भी किया गया। मौके पर थाना प्रभारी सुमित राठी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.