बिजनौर, सितम्बर 18 -- स्योहारा। अवध शुगर को जेनरेशन चीनी मिल में बुधवार रात एक शाम कान्हा के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चीनी मिल के डायरेक्टर अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने दीप प्रजलन करके किया। इस मौके पर सुखवीर सिंह , सुशील सिंह, विवेक कांत शर्मा, मुकेश मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, अमित माहेश्वरी, जे के सिंह, पंकज भारती, दिनेश कुमार, नितिन, प्रीतम, अतुल गुप्ता, उपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। यह कार्यक्रम विश्वकर्मा जयंती पर प्रथम बार चीनी मिल में आयोजित किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण की भक्ति से संबंधित सुंदर-सुंदर गीत प्रस्तुत किए। जिस पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। कार्यक्रम रात्रि 11:00 बजे तक चल इससे पूर्व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रमिकों ने और अधिकारियों ने प्रसाद ग्रह...