लखनऊ, मार्च 21 -- नगर निगम से संचालित नादरगंज अमौसी स्थित कान्हा उपवन गोशाला को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन (आईएसओ) की ओर से आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाण पत्र गोशाला की व्यवस्थाओं और कामकाजी प्रक्रियाओं के कड़े निरीक्षण के बाद दिया गया। नगर निगम ने इसके लिए फरवरी महीने में आवेदन किया था। कान्हा उपवन गोशाला को यह प्रमाण पत्र गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन प्रणाली के तहत मिला है। नगर निगम की यह पहली गोशाला है, जिसे आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इस प्रमाण पत्र की वैधता तीन वर्षों तक रहेगी। वर्तमान में यहां लगभग 10,000 से अधिक गोवंशों का संरक्षण, भरण-पोषण, चिकित्सीय और देखभाल की जा रही है। कान्हा उपवन की स्थापना 2012 में तत्कालीन मेयर और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा की प्रेरणा से की गई थी। नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.