प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज। आरटीई के तहत निजी और कान्वेंट स्कूलों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहले चरण के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। जिलाधिकारी की निगरानी में प्रवेश के लिए लाटरी 18 फरवरी को निकाली जाएगी। नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु तीन वर्ष या अधिक लेकिन चार साल से कम, एलकेजी में चार वर्ष या अधिक लेकिन पांच साल से कम, यूकेजी में पांच वर्ष या अधिक लेकिन छह साल से कम जबकि कक्षा एक में छह वर्ष या अधिक लेकिन सात साल से कम होनी चाहिए। आयु की गणना शैक्षिक सत्र प्रारम्भ होने की तारीख एक अप्रैल को की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने साफ किया है कि ऑनलाइन आवेदन में अभिभावक (माता अथवा पिता) को अपना आधार कार्ड का नम्बर अंकित करना अनिवार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.