मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कानू-हलवाई विचार मंच ने रविवार को डुमरी गोबरसही स्थित जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता के आवास पर अभिनंदन समारोह सह चुड़ा-दही भोज का आयोजन किया। इसमें कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता एवं मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बिहार में कानू-हलवाई समाज आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं राजनैतिक रूप से पिछड़ा हुआ है। इन्हें राजनीति की मुख्य धारा में शामिल करने की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि एनडीए सरकार में समाज से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार में समाज से मंत्री बनाएं जाने की मांग की। मौके पर संजय गुप्ता, डॉ. नवीन कुमार, अनुपम गुप्ता, भोला गुप्ता किशोर, शै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.