गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा। स्थानीय पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि संदेह होने पर किसी व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर मारपीट न करें। अगर कोई संदिग्ध लगे तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस या 112 नंबर पर डायल कर उसकी सूचना दें। आमतौर पर देखा जाता है कि भीड़ द्वारा बच्चा चोरी के शक में लोगों की पिटाई की घटनाएं लगातार आ रही हैं। संदेह के आधार पर पकड़े गए लोग निर्दोष भी निकलते हैं। उक्त कारण संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...