अलीगढ़, जनवरी 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूलों बच्चों को कानून की बारीकियां सिखाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सार्थक पहल की गई है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को कानून व्यवस्था, साइबर अपराध की जानकारी से लेकर थाने, चौकी व पुलिस कार्यालयों में भ्रमण कराया जा रहा है। उन्हें कानूनी धाराएं, तहरीर लिखने व आपदा और यातायात प्रबंधन के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। जिले में शासन स्तर से चलाए जा रहे स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग (एसपीईएल) कार्यक्रम का चौथा चरण चल रहा है। इसके तहत सभी थानों पर नियुक्त एसपीईएल प्रभारियों की ओर से छात्र-छात्राओं में सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों व कानून के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर है। छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग के कार्यों, सामाजिक उत्तरदायित्वों व नागरिक कर्तव्यों के प्रति जाग...