पटना, फरवरी 21 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिनके माता-पिता के शासनकाल में बिहार जंगलराज का पर्याय बन गया था और सत्ता-पोषित अपराधियों के तांडव से पूरा प्रदेश लहूलुहान था, वे आज कानून-व्यवस्था पर उपदेश दे रहे हैं। लालू-राबड़ी शासनकाल में पूरे प्रदेश में असुरक्षा और अराजकता का वातावरण व्याप्त था। कानून व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित था। लालू-राबड़ी का 15 वर्षों का शासनकाल बिहार के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है, जिसे प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...