हमीरपुर, दिसम्बर 31 -- हमीरपुर। एसपी डॉ.दीक्षा शर्मा ने नए वर्ष की पूर्व सन्ध्या पर कहा कि नए वर्ष में भी जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखना पहली प्राथमिकता है। महिलाओं-बालिकाओं के विरुद्ध होने वाली किसी भी किस्म के अपराध पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि तुलनात्मक रूप से इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले अपराधों में कमी आई है। पुलिस ने कोर्ट में भी प्रभावी पैरवी करके अपराधियों को उनके किए की सजा दिलाई है। उन्होंने जनपदवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.