कुशीनगर, फरवरी 22 -- कुशीनगर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 34 व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत जिला बदर किया है। डीएम ने संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित अवधि के लिए जनपद कुशीनगर की सीमा से निष्कासित किया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि इन व्यक्तियों की गतिविधियां जनहित एवं लोकशांति के प्रतिकूल पाई गईं, जिसके दृष्टिगत विधिक प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई। आदेश के अनुसार निष्कासन अवधि में संबंधित व्यक्ति बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगा तथा आदेश की शर्तों का कड़ाई से पालन करेंगे। ये बदमाश किए गए जिला बदर जिला बदर किए गए बदमाशों में अमरजीत पुत्र श्री नारायण व प्रमोद पुत्र राधेश्याम निवासी अवरही कृतपुरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.