हरिद्वार, फरवरी 13 -- आपराधिक घटनाओं के विरोध में कांग्रेस के एक गुट ने शुक्रवार को मालवीय चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि देवभूमि में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने आरोप लगाया कि दून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है। यूथ कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान और रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण जैसे मुद्दों पर असफल साबित हुई है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, दीपक टंडन और अनिल ठाकुर ने कहा कि दिनदहाड़े हो रही हत्याएं और महिलाओं के साथ लूट इस बात का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.