रांची, मार्च 28 -- रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की जघन्य हत्या पर गहरा दुःख और रोष जताया है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में लगातार राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा। कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है और उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद में व्यस्त हैं। सुदेश महतो ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री अपराधियों की चुनौती स्वीकार कर कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारें या फिर पद से इस्तीफा दे दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.